Matthew Perry Death: शराब-ड्रग की लत टूटी सगाई तो कभी नहीं की शादी.. जानें कौन थे Friends के चैंडलर बिंग?

Matthew Perry Death हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मैथ्यू पेरी इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार को अभिनेता का लॉस एंजिल्स में स्थित घर में डूबने से मौत हो गई। वह सिर्फ 54 साल के थे। मैथ्यू पेरी को सिटकॉम फ्रेंड्स सीरीज में चैंडलर बिंग की भूमिका के लिए जाना जाता है। जानिए मैथ्यू पेरी की शादी और करियर के बारे में।

 Matthew Perry Death: शनिवार का दिन मैथ्यू पेरी के फैंस के लिए एक मनहूस खबर लेकर आई। लॉस एंजिल्स स्थित घर में 54 साल के मैथ्यू पेरी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। 

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, मैथ्यू पेरी शनिवार (28 अक्टूबर) को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। मैथ्यू के निधन की वजह हॉट टब में डूबना बताया जा रहा है। वह 90 के दशक में फेमस सिटकॉम Friendsमें चैंडलर बिंग का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। जानिए, उनके बारे में। 

बचपन में अलग हो गए थे पैरेंट्स

19 अगस्त 1969 में जन्मे ‘फ्रेंड्स‘ स्टार मैथ्यू पेरी सिर्फ एक साल के थे, जब उनकी मां सुजैन मैरी (जर्नलिस्ट) और पिता जॉन बेनेट पेरी (अमेरिकन एक्टर) तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी मां ने कनाडा के रहने वाले जर्नलिस्ट कीथ मॉरिसन से शादी कर ली थी। इसी वजह से मैथ्यू के पास दो-दो देशों कनाडा और अमेरिका की नागरिकता थी। 

कम उम्र में जॉइन किया हॉलीवुड

मैथ्यू कॉलेज के दिनों में टॉप रैंक के टेनिस खिलाड़ी हुआ करते थे। मगर फिल्मों में दिलचस्पी के चलते उन्होंने स्पोर्ट्स में करियर नहीं बनाया। 15 साल की उम्र में वह कनाडा छोड़ लॉस एंजिल्स आ गए थे। यहीं उन्होंने ग्रेजुएशन भी किया। मैथ्यू को पहला ब्रेक टीवी सीरीज ‘सेकंड चांस’ से मिला, लेकिन उन्हें दुनियाभर में प्रसिद्धि 90 के दशक में आई अमेरिकन कॉमेडी सीरीज ‘फ्रेंड्स‘ से मिली।मैथ्यू इस सीरीज की मेन लीड में सबसे छोटे कलाकार थे। 1994 से 2004 तक चले इस सीरीज से मैथ्यू ने दुनियाभर में नाम कमाया। वह ‘रोम-कॉम’, ‘फूल्स रश इन’, ‘द होल नाइन यार्ड्स’ समेत कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

शराब और ड्रग की वजह से मैथ्यू को पैंक्रियाटिस हो गया था। साल 2001 में वह इस लत से छुटकारा पाने के लिए रिहैब गए। इसके चलते उनके हेल्थ पर भी काफी गहरा असर पड़ा।

मैथ्यू पेरी ने कभी नहीं की शादी

मैथ्यू पेरी ने यूं तो कई अभिनेत्रियों को डेट किया है, लेकिन भी शादी नहीं रचाई। वह यासमीन ब्लीथ, जूलिया रॉबर्ट्स और लिजी कैपलान के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। साल 2020 में लिट्रेरी मैनेजर मौली हर्विट्ज़ (Molly Hurwitz) से सगाई की थी। हालांकि, एक साल के अंदर ही उनकी सगाई टूट गई थी। मैथ्यू ने अपनी सगाई टूटने की अनाउंसमेंट करते हुए कहा था, “कभी-कभी चीजें काम नहीं करती हैं।”

Leave a Reply